सावधान- पानी बर्बाद किया तो भरना होगा पांच हजार रुपये का जुर्माना
- दूसरी बार पानी बर्बाद करते पकड़े गए तो जुर्माना के साथ कटेगा पानी का कनेक्शन
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हर बार की तरह गर्मी के दिनों में बेवजह पानी बहाने वालों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पंचकूला के सेक्टरों में शनिवार से कोई भी व्यक्ति सुबह पांच से नौ बजे तक कार धोते, बागवानी की सिंचाई करते, न्यू कंस्ट्रक्शन की क्यूरिंग करते, बरामदा धोते पाया गया तो एचएसवीपी की ओर से पहली बार में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
साथ हीं वाटर मीटर और कूलर से लीकेज व टंकियां ओवरफ्लो होने पर भी कार्रवाई के साथ ही पानी टंकी में भरने के लिए टुल्लू पंप को बिना बूस्टर चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अगर यही गलती दूसरी बार पकड़ी गई तो विभाग की ओर से पांच हजार रुपये का जुर्माना तो लगाया ही जाएगा। साथ में पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के समय पानी की डिमांड अधिक है और ऊपर से लोग पानी व्यर्थ सुबह के समय बहाते हैं। इससे पानी की कमी तो होती है, साथ ही सड़क को भी नुकसान पहुंचता है।
सेक्टर में छापेमारी के लिए चार टीमें गठित
डिवीजन नंबर टू के एक्सईएन एनके पायल ने बताया कि शनिवार से पंचकूला सेक्टरों में सुबह पांच से नौ बजे तक छापेमारी की जाएगी।
अगर इस बीच कोई भी व्यक्ति व्यर्थ पानी की बर्बादी करते पाया गया तो पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए चार टीमें गठित कर दी गईं हैं, जिनकी ड्यूटी अलग-अलग सेक्टरों में लगाई गई है। सभी टीम के मुलाजिम सुबह पांच से नौ बजे तक पंचकूला के सेक्टरों पर नजर रखेंगे। अगर कोई सुबह वाहन धोता, बागवानी की सिंचाई करता मिला, तो तत्काल चालान काटने के निर्देश है