फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा मामले में एसआईटी आज पेश की जाएगी सप्लिमेंट्री चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा मामले में एसआईटी आज पेश करेंगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट
विज्ञापन

- सात आरोपियों को किया है शामिल
- करीब आठ सौ पन्नों की चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में एसआईटी ने करीब 800 पेज का सप्लीमेंट्री चालान तैयार कर लिया है। शुक्रवार को इसे अदालत में ले जाया गया, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल नए नाम का खुलासा शनिवार को होगा, जिससे डेरा प्रमुख की मुश्किलें और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआईटी ने अदालत में हिंसा मामले की चार्जशीट की कॉपी पहुंचा दी, लेकिन शनिवार को इसे पेश किया जाएगा। हिंसा की साजिश मामले में पहले ही करीब करीब 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिनकी चार्जशीट भी फाइल की जा चुकी है। लेकिन चार्जशीट फाइल करने के लिए नियत समय के अंदर ही इसे फाइल करने की अनिवार्यता को देखते हुए पुलिस ने इसे तैयार कर अदालत में पहुंचा दिया है, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिन नए आरोपियों को शामिल किया गया है, उन पर आरोप तय किए जाएंगे। हालांकि अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस सप्लीमेंट्री चालान में डेरा प्रमुख का नाम नहीं है, लेकिन हिंसा मामले से जुड़े तमाम आरोपियों के खिलाफ सुबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है। पुख्ता होते ही उनके खिलाफ चार्जशीट भी फाइल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें