अपना घर मामले में आज भी जारी रहेगी अंतिम बहस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
प्रदेश के बहुचर्चित अपना घर मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में सीबीआई और बचाव पक्ष की ओर से सभी गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। सुनवाई के दौरान अंतिम बहस करीब पांच घंटे तक चली। इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी। इस मामले में जल्द फैसला आ सकता है। अपना घर मामले में सीबीआई की ओर से 121 गवाहों सहित बचाव पक्ष के 26 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान इस मामले की मुख्य आरोपी जसवंती देवी सहित सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि आठ मई 2012 को अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्र्ीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान यहां से लापता हुई तीन लड़कियां दिल्ली से मिली थी। इस मामले में अपना घर की संचालिका जसवंती सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ शोषण और मानव तस्करी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।