फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर तीन के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय टेस्ट मैच मोदी दोस्ती कप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन



अफगानिस्तान की टीम ने जीता तीन दिवसीय टेस्ट मैच का खिताब
- पंचकूला सेक्टर तीन के ताऊ देेवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय टेस्ट मैच मोदी दोस्ती कप का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीन दिवसीय टेस्ट मैच का खिताब अफगानिस्तान के नाम रहा। फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीआईए) द्वारा आयोजित मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लीड के आधार पर विदेशी टीम को छह अंक मिले। जबकि ड्रॉ होने की स्थिति पर दोनों टीमों ने सात अंक हासिल किया।
विज्ञापन

पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर अफगानिस्तान की टीम ने 400 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। टीम के खिलाड़ी मोहमदुल्लाह ने 108 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टीम के दूसरे खिलाड़ी अशरफ और टफेल खान ने 59 और 56 रनों का योगदान दिया। जबकि शांतनु सरकार, विक्रांत केनी और अनिल कुमार ने दो दो विकेट हासिल किया। जवाब में मेजबान टीम 267 रनों पर सिमट गई। जिसमें कप्तान रवि पाटिल ने 101 रन और विक्रांत केनी ने 40 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर अब्दुल्लाह इसमती ने भारत के छह विकेट्स चटकाए, जिसकी बदौलत उन्हें 133 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने चार विकेट खोकर 174 रन बनाए, जिसमें अशरफ ने 117 रनों की खूबसूरत पारी खेली। ट्राफी पर कब्जा होने पर अफगानिस्तान की टीम ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर फिजीकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान सुरेंद्र लौहिया, महासचिव रवि चौहान, कोषाध्यक्ष संजय गोयल, सीइओ रवि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें