हनीप्रीत सहित अन्य आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुए पेश
- पंचकूला के सेशन कोर्ट में 19 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में दंगा भड़काने की मुख्य आरोपी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत सहित अन्य आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला के सेशन कोर्ट में पेश किया गया। वहीं बुधवार को मामले के अन्य 24 आरोपियों में से 12 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और हिरासत में चल रहे छह आरोपियों को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किया गया। जबकि जमानत पर बाहर छह आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हुए। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।
गौरतलब है कि हनीप्रीत के खिलाफ एफआईआर नंबर 345 में आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत है अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज। हनीप्रीत साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह मामले की आरोपी है। हनीप्रीत समेत 25 लोगों के खिलाफ एसआईटी ने पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।