फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन व ग्राम सचिव वैल्फेयर एसोसिएशन आज सौपेगी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
कलम छोड़ आंदोलन करेंगी सरपंच और सचिव एसोसिएशन
विज्ञापन

बरवाला। सरपंच एसोसिएशन और ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन ने जींद में हुई रैली में फैसला लिया था कि 22 मार्च को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंपेंगे। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार और ग्राम सचिव एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान योगेश चौधरी ने एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया कि ई-पंचायत और खंड कार्यालय में पंचायत का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा तथा यह कलम छोड़ आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा ग्राम सचिव एसोसिएशन व हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के आगामी आदेशों तक सभी प्रकार के पंचायतों के कार्य नहीं किए जाएंगे। इसी संदर्भ में 22 मार्च को सभी सरपंच और ग्राम सचिव संयुक्त रूप से एक ज्ञापन उपायुक्त महोदय को अपनी मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे। मौके पर ग्राम सचिव राजीव रंजन, रणबीर, उमा रानी सहित अन्य गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें