फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के चरणों में लाखों का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी...
विज्ञापन


- तीसरे नवरात्र तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- मंदिरों में सोने के 30 और चांदी के 278 से ज्यादा नग श्रद्धालु कर चुके हैं दान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे नवरात्र तक माता मनसा देवी और काली माता मंदिर कालका में 52 लाख 68 हजार 337 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई। इस दौरान दो लाख 60 हजार 660 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। दूसरे नवरात्र तक दोनों मंदिरों में सोने के 30 जबकि चांदी के 278 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए।
माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर माता मनसा देवी मंदिर में 14 लाख 26 हजार 427 जबकि श्री काली माता मंदिर कालका में तीन लाख नौ हजार 694 रुपये की राशि अर्पित की गई। इसी प्रकार श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 15 तथा चांदी के 57 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के तीन चांदी के 41 नग श्रद्धालुओं द्वारा माता के चरणों में भेंट किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 28 हजार 260 तथा काली माता मंदिर में 22 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे नवरात्रे के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता सुबह नौ बजे श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा आयोजित पूजन एवं यज्ञ में शामिल होकर माता के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें