फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-चैत्र नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 80 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी
विज्ञापन

- चैत्र नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा
- मंदिर परिसर से एक किमी. दूर तक मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में करीब 80 हजार भक्तों ने शीश नवाया। रविवार अल सुबह से मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाइन में लगने शुरू हो गए थे। दिन में करीब सात बजे तक मंदिर परिसर से एक किमी दूर तक मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी थी। ये सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
बता दें कि भारत के अलग-अलग प्रांतों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे थे। ग्रामीण महिलाएं सामूहिक रूप से माता के गीत गाकर माहौल को संगीत भरा बनाती दिखाई दी। धर्मशाला के अश्वनी, रामकुमार ने कहा कि प्रशासन ने इस बार इंतजाम बहुत बढ़िया किए हैं। उन्होंने कहा कि लोग यहां इस विश्वास से आते हैं कि उनकी भावनाओं को माता मनसा पहले ही जान जाती है और उनकी मनोकामना पूरी करती है।
विज्ञापन

श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में आते हैं और जब उनकी मनोकामना पूरी होती है, तो वह मां के दरबार में फिर से आकर कंजक पूजन कर छोले और हलवे का भोग भी लगाते हैं। आने वाले नवरात्र के दिनों में यह सिलसिला और बढ़ता जाएगा। मां के दर्शनों के लिए दिल्ली से आई पूर्णिमा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मां के दरबार में आती हैं और आज तक जो भी मांगा है, वह जरूर मिला है। उन्होंने बताया कि वह जब शादीशुदा नहीं थी, तभी से मां के दर्शनों के लिए आती थी और माता की कृपा से आज उनका हंसता-खेलता परिवार है। उनके पति एवं बेटा-बेटी भी मां के दर्शन करने के लिए आए थे।
कैथल की सुमित्रा पहली बार माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए आई। उन्होंने बताया कि मां के दरबार में आकर कुछ अलग ही अनुभूति हुई और अब हर साल यहां पर आया करेंगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक बार मां के दरबार में अवश्य आना चाहिए। पंजाब की आयूषि सिंह ने बताया कि मां के दरबार में आस्था से आने से ही सब कुछ मिल जाता है। मां सबके दिलों में बसती है और उसे अपने बच्चों का खुद ही ख्याल रहता है।

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के पहले दिन टेका माथा:
सीएम मनोहर लाल ने रविवार को चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में पूजा-अर्चना की व हवन में आहुतियां भी डाली। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी पूजा स्थल परिसर में मुख्य परिक्रमा नवीनीकरण का लोकार्पण भी किया। इसमें 100 किलोवाट के सौर ऊर्जा उपकरण की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रों के साथ-साथ प्रदेश के लोगों को विक्रमी संवत 2075 की भी शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेश वासियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
विज्ञापन


पहले दिन 14 लाख का चढ़ावा:
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन करीब 14 लाख रुपये का चढ़ावा आया है। वहीं कालका मंदिर में चार लाख रुपये का चढ़ावा आया है। सीईओ ने बताया कि रात ग्यारह बजे तक मंदिर का कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर मुख्य द्वारा खुुलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें