फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की महिला कर्मी ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग में कार्यरत महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

- परीक्षा में पास नहीं होने से तनाव की शिकार थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
एचएसएससी की परीक्षा पास नहीं करने पर तनाव में आकर 28 वर्षीय युवती ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांट्रैक्ट अनुबंध पर बिजली निगम में कार्यरत 28 वर्षीय युवती का चयन बुधवार को आए क्लर्क ग्रेड के रिजल्ट में नहीं हुआ, जिससे वह तनावग्रस्त थी। घटना की जानकारी मिलते ही युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग से रिटायर्ड सुभाष चंद्र अपनी बेटी सविता के साथ सेक्टर-चार के हरिपुर में रहते थे। रिटायरमेंट के बाद उनके पिता को एक्सटेंशन मिला था। रोजाना की तरह सुभाष चंद्र अपनी ड्यूटी पर चले गए। बुधवार को रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तौर पर बेहद परेशान थी। इसी तनाव में उसने फंदा लगा लिया। करीब 12 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने दी। इसके बाद युवती के पिता पहुंचे और उसे सेक्टर-छह के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके की छानबीन के बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक युवती तनाव का शिकार हो गई थी, इस वजह से ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें