एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका ने मनाया युवा दिवस
कालका। एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर युवा दिवस बड़े जोश से मनाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के चरित्र को मुख्य नजर रखा गया। कार्यक्रम को प्रधान सुरेंद्र कुमार जॉनी ओर सचिव संजीव कुमार संयुक्त सचिव/युवा कन्विनर कमल कुमार ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने, खाली पदों को न भरना, एनपीएस स्कीम को रद्द करने के बारे में सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस दौरान सहायक सचिव गगनदीप उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार व जगपाल सिंह, किरण रेखा कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद सहित यूनियन के सभी पदाधिकारी व एक्टिव मेंबर मौजूद रहे।