समझौता ब्लास्ट मामले में अगली सुनवाई छह और सात अप्रैल को
- एनआईए कोर्ट में होगी गवाही, 90 भारतीय गवाहों के बाद पाकिस्तानी गवाहों के भी बयान दर्ज होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पानीपत के बहुचर्चित समझौता ब्लास्ट मामले में शुक्रवार को एनआईए की अदालत में सुनवाई हुई। अब इस मामले के शेष भारतीय गवाहों को समन भेजकर गवाही बुलाया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई छह और सात अप्रैल को होगी।
समझौता ब्लास्ट मामले की सुनवाई एनआईए की अदालत में चल रही है। इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक करीब 50 भारतीय गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं जबकि शेष को समन जारी किए जा चुके हैं। भारतीय गवाहों के बयान के बाद पाकिस्तानी गवाहों के भी बयान दर्ज होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद अगली सुनवाई जस्टिस नीरजा कुलवंत कलसन की एनआईए की विशेष अदालत में होगी।
इस मामले में कुल 90 भारतीय गवाहों के बाद पाकिस्तानी गवाहों के भी बयान दर्ज होंगे। अगली सुनवाई पर चार-चार भारतीय गवाहों की गवाही होगी।