क्षेत्रीय मेगा जॉब फेस्ट संपन्न
- 36 कंपनियां ने किए 658 जॉब ऑफर
- जॉब फेस्ट में सबसे ज्यादा पैकेज 3.5 लाख सालाना का ऑफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-एक के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में अंबाला डिवीजन के सभी सरकारी कॉलेज के लिए आयोजित मेगा जॉब फेस्ट संपन्न हो गया। फेस्ट में अंबाला डिवीजन के पांच जिलों के तकरीबन 1055 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल रहे। उन्होंने औपचारिक रुप से मेगा जॉब फेस्ट का उद्घाटन किया। इस वार्षिक मेगा जॉब फेस्ट में पंचकूला सहित अंबाला, यमुनानगर कुरुक्षेत्र व कैथल जिले के सरकारी कॉलेज के ग्रेजुएशन फाइनल ईयर व पोस्ट ग्रेजुएट क्लासेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस जॉब फेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों की 36 कंपनियों ने हिस्सा लिया। सफल उम्मीदवारों को एक साथ कई कंपनियों से 658 जॉब ऑफर किए। जॉब फेस्ट में सबसे ज्यादा पैकेज 3.5 लाख सलाना का ऑफर किया गया है। मेगा जॉब फेस्ट की इंचार्ज प्रो. चित्रा तंवर ने बताया कि जॉब फेस्ट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कैंपस ड्राइव के लिए आई 36 कंपनियों ने 658 जॉब ऑफर किए। फेस्ट के दौरान एलीवेशन वर्ल्ड वाइड ने 24, यशस्वी ने 39, वर्टेक्स ने 11, एविडस एसएमपीएल ने 14, रफ़्तार न्यूज चैनल ने 38, पोर्सिया ने 39, मिरान सॉल्यूशन ने 14, आईडीएस इन्फोटेक ने 10, रीजेंटा ने 33, जेडब्ल्यू मैरियट ने 30, कॉम्पीटेंट ने 12, सीए परमिंदर पाल ने 14, फ़्रेस्को वेब सर्विसेस ने 12, रेशियोसिनेटिव ने 21, इन्वोसोर्स ने 14, आईसीआईसीआई बैंक ने 75, मुथूट ने 49, एस बैंक ने 6, इंडसइंड बैंक ने 11, ऑरेंज कॉरपोरेट सॉल्यूशंस ने 12, एचडीबी फाइनेंशियल ने 20, स्टार यूनियन दाईची ने 14, उज्जीवन बैंक ने 15, यूरेका फोर्ब्स ने 21, बजाज कैपिटल ने 10, आईसीए 4 जॉब्स ने 69, जीवीआर इंश्योरेंश ने 8 तथा नवभारत फर्टीलाइजर ने 22 जॉब ऑफर किए। प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने ने जॉब फेस्ट में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।