फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 करोड़ रुपये के जमीनी विवाद में 40 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन


80 करोड़ के जमीनी विवाद में 40 के खिलाफ मामला दर्ज
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के नजदीकियों पर दबाव बनाने का आरोप
12.5 एकड़ जमीन पर चल रहा था विवाद, धोखाधड़ी
राम रहीम के वकील और जीरकपुर नप के प्रधान भी आरोपियों में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
किशनपुरा में 12.5 एकड़ जमीनी विवाद में पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के वकील समेत 40 लोगों के खिलाफ फिरौती, धोखाधड़ी और साजिश सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन आरोपियों पर एक बिल्डर को धमकाने, धोखे से एग्रीमेंट साइन करवाकर एक फ्लैट के नाम पर लाखों रुपये वसूलने सहित करीब 12.5 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। धोखाधड़ी के जरिये बिल्डर को करीब 80 करोड़ का नुकसान पहुंचाया गया। अधिकतर आरोपी डेरा सच्चा सौदा से जुड़े रहे हैं या डेरा प्रमुख के नजदीकियों में से हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक इस साजिश में गुरमीत राम रहीम के वकील सहित जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान, बिल्डर, एक कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले के आरोपी भी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डेरा के नजदीकियों की मिलीभगत से कई तरह के दबाव बनाए गए थे। इसके तहत एक फ्लैट भी डेरा के नाम ट्रांसफर करने, लाखों की फिरौती सहित धमकियां देकर दबाव बनाने का भी आरोप है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जमीन या तो दान में देने या औने-पौने दाम पर बेचने के लिए दबाव बनाया जाता था। पिछले साल डेरा सच्चा सौदा में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को करोड़ों की बेनामी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे, जिनकी जांच चल रही है। इसी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिस पर सुनवाई से पहले ही उसकी बिक्री का मामला सामने आया है। बिल्डर अजयवीर सहगल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आरोपियों में ये हैं शामिल
किशनपुरा निवासी योगेश्वर सिंह के साथ-साथ उनके भाई हिन्दवीर सिंह, रामिंदर पाल सिंह, जतिंदर कौर, भूपिन्दर सिंह पटियाला, गुरभजन सिंह, बाबा राम, लाभ सिंह, मान सिंह, ओम प्रकाश, पर्ल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट, दीवान बालकृष्ण, कल्पना गुप्ता, कृष्ण लाल, दीवान जवाहर लाल, कमलदीप नैन, अमन मित्तल, मनोज कुमार, सुरेश स्यांजल, विनीत जैन, सुदेश ऑयल मिल्स, चरणजीत कौर, रमणजीत कौर, भूपिन्दर सिंह, गुरचरण सिंह, मदन पाल, सुरेन्द्र कुमार बंसल, जसवंत लंबरदार, राजिन्दर गुलाटी, संजीव, कंवलजीत सिंह, अमर चावला, भूपिन्दर सिंह, सहजपाल, कुलविंदर सोही, देविन्दर सिंह, केजेएस बराड़, चमकौर सिंह, एसके गर्ग नरवाना व राममूर्ति का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें