महिला बॉक्सरों ने दिखाया पंच
हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-14 के गल्र्स कॉलेज में मंगलवार को हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर 48 किलोग्राम वर्ग में एमडीएन कॉलेज, टोहाना की मंजीत, जीसी कॉलेज भिवानी की देवी, एसडी कॉलेज नरवाना की पूजा को विजेता घोषित किया गया। जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों को सेमी फाइनल में प्रवेश मिल गया।
मंगलवार से शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों से 45 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा खेल एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 10 अलग अलग वर्गों में प्रदेश भर के कॉलेजों की महिला बॉक्सरों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।
छात्राओं को संबोधित करते हुए खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने कहा कि वह चाहते हैं कि हर प्रतिभावान खिलाड़ी को अपना सपना पूरा करने का अवसर मिले। खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए, सरकार की ओर से खिलाडिय़ों के लिए काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। छात्राओं को जो मंच मिला है, वह उसका पूरा लाभ उठाएं और इन प्रतियोगिताओं से कुछ सीखते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अश्वनी शर्मा, जोगिंद्र सिंह, बलकार सिंह बतौर निर्णायक मौजूद।