फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश दुनिया से कभी भी काट सकता है मोरनी का संपर्क मार्ग, बरसात के दिनों में ज्यादा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल में सड़क पर लाखों रुपये खर्च और परिणाम शून्य
विज्ञापन


- पहाड़ के खिसकने से प्रभावित हो रही सड़क पर बढ़ी हादसों की गुंजाइश
- लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान

अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
मोरनी-पंचकूला मुख्य मार्ग पर थाना दपाना गांव के पास पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा पिछले कुछ वर्षों से लगातार खिसकने से इस मार्ग पर लंबे समय के लिए आवाजाही बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। मुख्य मार्ग के बाधित होने से स्थानीय लोगों को पंचकूला तक अपने कामों पर जाने के लिए लंबी दूरी तय करने की पड़ेगी। वहीं, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुख्य मार्ग के बंद होने से पर्यटकों की कमी के कारण भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। नाराज लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई खास कदम नहीं उठाया है, इसलिए बरसात के दिनों में इस साल भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों से लगातार एक ही स्थान से पहाड़ खिसक रहा है। जिससे सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी प्रभावित होने के कारण हादसों की गुंजाइश भी बढ़ गई है।
पिछले दो सालों से लगातार खिसक रहे पहाड़ को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से दीवारों और तार वाले क्रैटवाल बनाने के लिए पैसा खर्च किया गया। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता आरके जैन ने कहा कि अभी हाल ही में इस रास्ते को बदलने के लिए एक सर्वे किया गया है जिसका बजट बनाकर सड़क बनाने के लिये फाइल को उच्चाधिकारियों के पास भेजा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने इस काम पर पहले खर्च हुए पैसे की जानकारी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें