फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोटिक्स क्लासरूम में पहांचे 1273 स्टूडेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में लगी रोबोटिक्स की सबसे बड़ी कक्षा
विज्ञापन


रोबो चैंप्स का दावा, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम होगा दर्ज
क्लासरूम में पहुंचे 1273 स्टूडेंट्स, इससे पहले 2015 में कोलंबिया में हुए रोबोटिक्स क्लासरूम में पहुंचे थे 880 स्कूली छात्र

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
दुनिया के सबसे बड़े रोबोटिक्स क्लास रूम में 1273 स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 50 से अधिक स्कूलों के 1273 स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्लास में हिस्सा लिया, जिन्हें तीन चरणों में क्लास रूम में ट्रेनिंग दी गई। यह पहला ऐसा मौका था जब गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने भी रोबोटिक्स के बारे में जानकारियां हासिल की।
विज्ञापन

रोबो चैंप्स के सीईओ अक्षय आहूजा ने बताया कि इससे पहले 2015 में कोलंबिया में रोबोट बनाने के लिए क्लास लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया था। इसमें 880 स्कूली विद्यार्थी एक ही क्लासरूम में शामिल हुए थे जबकि पंचकूला में स्टूडेंट्स की संख्या 1273 थी। सबसे बड़े क्लासरूम के लिए रोबो चैंप्स की ओर से किट दी गई थी, जिसमें उन्होंने गणित और विज्ञान की बारीकियों को समझते हुए अपनी सृजनात्मकता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया। इस मौके पर चितकारा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर मधु चितकारा बतौर मुख्य अतिथि जबकि राज्य कार्यक्रम अधिकारी(स्कूल) प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक एनके वर्मा सहित स्कूलों, रोबो चैंप्स के अधिकारी मौजूद रहे। रोबो चैंप्स के सीईओ ने बताया कि इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को यह सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें