फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने और जाने वाली ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली कालका शताब्दी दो घंटे, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे लेट
विज्ञापन

- कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने और जाने वाली ट्रेनों का लेट होने का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
घने कोहरे के चलते पिछले कुछ दिनों से ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। उत्तर भारत में कोहरे के कारण दिल्ली रूट से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय घंटों लेट चल रही हैं। वीरवार को कालका-नई दिल्ली शताब्दी अपने निर्धारित समय से दो घंटे लेट थी। वहीं बुधवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से रात 11.15 बजे जाने के बजाय अगले दिन वीरवार को सुबह करीब सवा छह बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। यही हाल कालका हावड़ा मेल का था, इस ट्रेन का चंडीगढ़ से जाने का समय रात सवा एक बजे है, यह ट्रेन चंडीगढ़ से अगले दिन वीरवार को दोपहर तीन बजे रवाना हुई। इसके अलावा हिमालयन क्वीन डेढ़ घंटा लेट थी। इसके अलावा लखनऊ से चंडीगढ़ आने वाली सद्भावना एक्प्रेस सुबह साढ़े नौ बजे के बजाय सुबह साढ़े ग्यारह बजे पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें