फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट की करीब आधा दर्जन ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका नई दिल्ली शताब्दी तीन घंटे लेट
विज्ञापन

- दिल्ली रूट की करीब आधा दर्जन ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत में इन दिनों भारी कोहरा और धुंध बढ़ गया है। कोहरे की वजह से यूपी और दिल्ली रूट से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें कोहरे के चलते देरी से चल रही हैं। लगातार पड़ रहे कोहरे की वजह से कुछ दिनों से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को शताब्दी सहित आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से सुबह चंडीगढ़ आने वाली वीवीआईपी ट्रेन नई दिल्ली-कालका शताब्दी और इधर से कालका से नई दिल्ली जाने वाली कालका-नई दिल्ली शताब्दी घंटों लेट चल रही हैं। जिस वजह से ट्राइसिटी सहित हिमाचल के लोगों को भी काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं डिब्रूगढ़ से आने वाली साप्ताहिक ट्रेन डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी पिछले तीन सप्ताह से दस से बारह घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंच रही है। देरी की वजह से ही चंडीगढ़ से यूपी, बिहार, सहित डिब्रूगढ़ तक जाने वाले यात्रियों को पूरी रात चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ती है। वहीं, उधर से आने वाले यात्री भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नई दिल्ली-कालका शताब्दी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। वहीं डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का भी समय दिन में 1.30 बजे है। शाम साढ़े सात बजे तक चंडीगढ़ नहीं पहुंची थी। इसके अलावा जयपुर से चंडीगढ़ आने वाली गरीब रथ दिन में 1.30 बजे आई है, जबकि इसका समय चंडीगढ़ सुबह सात बजे का है। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस सुबह साढ़े नौ के बजाय साढ़े पांच घंटे की देरी से दिन में करीब तीन बजे पहुंची है। इसके अलावा हावड़ा-कालका मेल का चंडीगढ़ में आने का समय अल सुबह करीब तीन बजे है, लेकिन यह ट्रेन शाम सात बजे तक चंडीगढ़ नहीं पहुंची थी। वहीं लखनऊ चंडीगढ़ समर एक्सप्रेस का आने का समय दिन में करीब तीन बजे है, लेकिन ये ट्रेन शाम साढ़े सात बजे तक चंडीगढ़ नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें