फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रवेश करते सामान्य जांच और कुछ टेस्ट की सुविधा एक ही जगह पर ऐसे मरीजों को मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मार्च से बुजुर्गों और नि:शक्तों की मदद के लिए सारथी के साथ डॉक्टर भी होंगे मौजूद
विज्ञापन

- अस्पताल में प्रवेश करते सामान्य जांच और कुछ टेस्ट की सुविधा एक ही जगह पर ऐसे मरीजों को मिलेगी
- स्पेशलिस्ट से जांच के लिए सारथी हर कदम पर बुजुर्ग और नि:शक्तों के साथ होंगे
दीपक शाही
पंचकूला।
एक मार्च से पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बुजुर्ग और नि:शक्त मरीजों को दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। क्योंकि ऐसे में मरीजों की खातिरदारी के लिए सारथी के साथ डॉक्टर भी मौजूद होंगे। एक ही जगह पर ऐसे मरीजों का सामान्य उपचार और खून जांच की सुविधा मिलेगी।
उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ओपीडी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा स्पेशलिस्ट से जांच कराने के लिए अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग और नि:शक्तों के साथ हर कदम पर सारथी मौजूद होंगे। जो ऐसे मरीजों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने से लेकर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जांच कराकर उन मरीजों का लैब टेस्ट भी कराएंगे।
विज्ञापन

बिना तीमारदार वालों की होगी मदद
पंचकूला के जनरल अस्पताल में आने वाले जिन बुजुर्ग और नि:शक्त मरीजों के साथ तीमारदार नहीं होंगे, उनकी जांच कराने की जिम्मेदारी सारथी की होगी। ऐसे मरीजों की मदद के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वारा पर एक सीनियर सिटीजन काउंटर बनाया गया है। जहां ग्रीन कलर के जैकेट में आठ सारथी तैनात किए गए हैं। जो मरीजों की पूरी डिटेल लेकर ओपीडी रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाने के बाद डॉक्टर से मरीजों का चेकअप कराएंगे।
ओपीडी कार्ड के अलावा बीपी और वजन की जांच भी कराएंगे सारथी:
सीनियर सिटीजन काउंटर तक पहुंचते ही मरीज का आधार कार्ड लेने के बाद सारथी टीम का एक सदस्य उसका ओपीडी कार्ड बनवाने जाएगा। इसी बीच उस मरीज का बीपी और वजन व पल्स की जांच सारथी टीम के दूसरे सदस्य पूरी करेंगे। उसके बाद सारथी मरीज को डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाता है। जांच के बाद मरीज की मेडिकल रिपोर्ट में सभी जांच विस्तृत रूप से लिखी जाएगी। वहीं, मरीज की उम्र के अलावा उसे किस ओपीडी में रेफर किया गया है, इन सबका डाटा सारथी भी अपने पास रखेंगे।
विज्ञापन

मेडिसिन के साथ एक डॉक्टर की होगी ड्यूटी:
डॉ. संजीव त्रेहन ने बताया कि सारथी की शुरुआत से काफी सीनियर सिटीजन और नि:शक्त मरीजों को राहत मिली है। एक मार्च से प्लानिंग है कि सामान्य उपचार के लिए सारथी के साथ मेडिसिन के एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी। उसके अलावा कुछ सामान्य टेस्ट भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें