फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्रोलॉजी की मदद से स्वच्छता में पंचकूला को अग्रणी बनाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
टेकभनोलॉजी की मदद से स्वच्छता में पंचकूला को अग्रणी बनाने की कवायद
विज्ञापन

- जीपीएस, जीपीआरएस और गूगल मैप का किया जा रहा है इस्तेमाल
- वेस्ट डिस्पोजल में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जीपीएस के जरिये हो रही मॉनीटरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल बने रहने के लिए एक तरफ जहां सफाई कार्य में तेजी आई है तो दूसरी तरफ टेक्रोलॉजी का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। वेस्ट डिस्पोजल में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की मॉनीटरिंग जीपीएस के जरिये की जा रही है तो दूसरी तरफ स्वच्छ मैप के जरिये मिलने वाली शिकायतों का निपटारा महज कुछ घंटों के अंदर करने का निगम का दावा है। सेनिटरी इंस्पेक्टर, एसआई और सफाई कर्मियों के अटेंडेंस के लिए भी गूगल मैप के जरिये लग रही है तो दूसरी तरफ टॉयलेट्स में साफ सफाई की जानकारी के लिए जीपीआरएस और सिम के जरिये मॉनीटरिंग का प्रावधान किया गया है।
नगर निगम, पंचकूला की ओर से स्वच्छता अभियान में आगे बने रहने के लिए जहां सभी सेक्टरों में साफ-सफाई की जा रही है तो दूसरी तरफ नाइट स्वीपिंग की शुरुआत से सफाई में और तेजी आई है। रात के वक्त भी सेक्टरों के मार्केट में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम, पंचकूला के कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि स्वच्छ मैप के जरिये किसी भी वार्ड से मिलने वाली शिकायतों का कुछ घंटों में निपटारा कर दिया जाता है। वेस्ट डिस्पोजल में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जीपीएस के जरिये मॉनीटरिंग की जा रही है। कचरा उठाने वाली तमाम गाड़ियों में जीपीएस लगा दिए गए हैं, जिसकी पल-पल की जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी, निरीक्षक या एएसआई भी समय पर सभी कार्यों को पूरा करें और ड्यूटी पर समय पर पहुंचे, इसके लिए गूगल मैप के जरिये अटेेंडेंट लगाए जा रहे हैं। निगम ने बीएसएनएल के साथ करार किया है, जिसके तहत टॉयलेट में साफ-सफाई की स्थिति बताने के लिए तीन बटन दिए जाएंगे। टॉयलेट की स्थिति के मुताबिक यूजर ग्रीन, रेड या येलो बटन का इस्तेमाल करेगा, जिसकी जानकारी तत्काल नगर निगम को भी उपलब्ध होगी। इससे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और पंचकूला शहर का नाम स्वच्छता सर्वेक्षण में आगे ले जाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


पेड़ों की टहनियों की भी हो रही है छंटाई
सड़कों के दोनों तरफ पेड़ों की टहनियों की ट्रीमिंग और प्रोनिंग भी की जा रही है। रोजाना इस पर दर्जनों कर्मी तैनात हैं ताकि स्वच्छता अभियान में पंचकूला को अग्रणी बनाए रखने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें