फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बुधवार को सेक्टर-14 स्थित किसान भवन में समीक्षा बैठक होगी। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, कृष्ण बेदी और कृष्ण लाल पंवार सहित मोर्चे के सदस्य और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-दो स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामावतार वाल्मीकि ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को सेक्टर-14 के किसान भवन में समीक्षा बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी शिरकत करेंगे। रामावतार ने बताया कि अनुसूूचित जाति मोर्चा से संबंधित कई समस्याओं का समाधान करने के लिए चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 10 वर्ष सत्ता में रही है, लेकिन वह केवल अनुसूचित जाति के लोगों का कल्याण करने के लिए केवल और केवल प्रयास ही करती रही है। प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार और केन्द्र की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं हैं। उनके हितों की रक्षा के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बैठक में छह सत्र होंगे, जिसमें अनुसूचित जाति से संबंधित सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें