फोटो सहित...................
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ ..................
नए साल पर टोहाना से कांग्रेस करेगी संघर्ष की शुरुआत
-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि साइकिल रैली, चिंतन शिविर का पूरे वर्ष होगा आयोजन
-सरकार की नीतियों के खिलाफ उठाएंगे आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नए साल से कांग्रेस की ओर से हरियाणा में सरकार की कुरीतियों और नीतियों के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत की जाएगी। एक जनवरी से टोहाना में रैली से इसकी शुरुआत की जाएगी जो प्रदेश के अन्य जिलों में पहुंचेंगी। इस दौरान साइकिल रैली के जरिए भी प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों की खामियों का उजागर किया जाएगा। 2018 में पूरे वर्ष के दौरान प्रदेश भर में पार्टी की ओर से रैलियां निकाली जाएंगी ताकि आम लोगों को असलियत का पता चल सके। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।
तंवर ने कहा कि रैली के जरिए सरकार की कमियों से आमजन को वाकिफ करवाया जाएगा, जबकि गुरुग्राम और पंचकूला में चिंतन शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ. तंवर ने सोमवार को पंचकूला में रामगढ़, सेक्टर-26 कम्युनिटी सेंटर, नाडा साहिब और सेक्टर-11 में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा के साथ साथ नए साल से संघर्ष की शुरुआत को सफल बनाने की भी कार्यकर्ताओं से अपील की गई। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा, राजेश कोना, मनवीर गिल, नीरज चौधरी, राकेश जगोता, विनय धीर, डॉ. रामप्रसाद और सुनील सरोहा मौजूद रहे।
प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेस
डॉ. तंवर ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। रैली के दौरान भी लोगों को प्रदेश के हालात से रूबरू करवाया जाएगा। गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति वहां मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के साथ-साथ गुजरात चुनाव संदेह के घेरे में हैं, जिसके विरोध के स्वर कई जिलों में दिख चुके हैं।