फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में 37 स्ट्रे डॉग्स का किया एंटी रेबीज वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
37 स्ट्रे डॉग्स का किया एंटी रेबीज वैक्सीनेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्ट्रे डॉग्स का अगर नियमित वैक्सीनेशन किया जाए तो रेबीज का खतरा काफी कम हो जाता है। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को देखते हुए जरूरी है कि रेबीज से बचने के लिए पहल की जानी चाहिए। स्ट्रे डॉग्स से रेबीज का खतरा इसलिए अधिक है, क्योंकि उनके वैक्सीनेशन के बारे में पता नहीं होता है। वैक्सीनेशन के लिए जरूरी है कि पशु की उम्र 85 दिन जरूर हो। एनिमल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, पंचकूला की ओर से सेक्टर-14 के हाऊसिंग बोर्ड सोसायटी में रविवार को आयोजित एंटी रेबीज वैक्सिनेशन कैंप के दौरान मौजूद डॉ. नरेन्द्र कुमार ने यह बात कही। इस मौके पर मौजूद मीनाक्षी महापात्र ने कहा कि स्लॉटर हाऊस के इर्द-गिर्द स्ट्रे डॉग्स अधिक घूमते रहते हैं। इससे बीमारियों का भी खतरा रहता है। नगर निगम को चाहिए कि इन स्ट्रे डॉग्स का वैक्सीनेशन किया जाए, ताकि लोगों को कम से कम खतरा रहे। स्ट्रे डॉग्स का एंटी रेबीज वैक्सीनेशन पहली बार किया गया। इसके लिए वॉलेंटियर्स हैं जो लगातार काम कर रहे हैं। अगर स्ट्रे डॉग्स के साथ लोगों का बर्ताव सामान्य हो तो डॉग बाइट का भी खतरा कम रहता है। इस मौके पर नीतू सोढ़ी, दीपक मल्होत्रा, निधि आनंद मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें