फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसी मनीमाजरा से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर 12 के स्कॉन मंदिर में श्री जगन्नाथ यात्रा संपन्न हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
जगन्नाथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
एनएसी मनीमाजरा से श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिस सेक्टर से होकर रथ रुकती थी वहां के लोग भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। जगह जगह जलपान का भी बंदोबस्त किया गया था। यात्रा का आयोजन स्कॉन मंदिर पंचकूला की ओर से किया गया था। रथयात्रा एनएसी से रविवार को एक बजे से शुरू हुई और रात साढ़े दस बजे जारी रही। स्कॉन मंदिर की ओर से यात्रा का तीसरी बार आयोजित की गई है। इसकी अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने की। यात्रा में शामिल हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक अशोक तिवारी ने बताया कि स्कॉन मंदिर में सुबह दस से रात ग्यारह बजे तक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एनएसी मनीमाजरा से शुरू होकर पंचकूला सेक्टर सात, आठ, नौ, दस होते हुए सेक्टर-2 के स्कॉन मंदिर में पहुंची। इस यात्रा में चंडीगढ़ के उद्योगपति विकास, पंचकूला के संजीव भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें