नाइट डोमिनेशन के तहत सुबह चार बजे तक लगाए नाके
पंचकूला। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ओर से पंचकूला की सभी सीमाओं पर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाके लगाए गए। नाइट डोमिनेशन के दौरान शहर के अलग अलग हिस्सों में लगे 36 नाकों पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने वहां से गुजरने वालों की सघन जांच की। अलग अलग नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रात 10 बजे से ही नाकों पर जांच की। पूरी रात सभी सेक्टरों और सीमाओं पर सुरक्षा जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हर नाके पर मुस्तैद रहे। डीसीपी ने बताया कि हर महीने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। इसके तहत सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से जांच की जाती है। रात 10 बजे से तड़के से चार बजे तक इसके तहत सुरक्षा जांच की गई।