फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम कमिश्नर ने पैतीस मुलाजिमों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम कमिश्नर ने देरी से आफिस आने वाले पैंतीस कर्मचारियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
आपसी राजनीति के चलते पंचकूला नगर निगम पब्लिक की कसौटी पर कभी खरा नहीं उतर पाया। वजह बनी यहां की बदहाल अव्यवस्था। पंचकूला की सड़कों के गड्ढे हों, सीसीटीवी कैमरे या फिर स्ट्रे डॉग्स का आतंक ट्राइसिटी में जग जाहिर है। अब इन अव्यवस्थाओं को सुधारने का बीड़ा पंचकूला नगर निगम के नए कमिश्नर राजेश जोगपाल ने उठाया है। उनका कहना है कि जिस कार्यालय में मुलाजिम समय पर नहीं पहुंचेंगे, वहां काम क्या होगा।
इसी कड़ी में कमिश्नर ने कार्यालय में देरी पहुंचने वाले पैंतीस मुलाजिमों पर कार्रवाई शरू कर दी है। पंचकूला नगर निगम के सेक्टर 14 और 4 में तैनात पैंतीस स्टाफ मुलाजिमों को कमिश्नर ने कार्यालय में लेट पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसका जवाब विभाग के स्टाफ को तीन दिन में देना होगा।
विज्ञापन


इन्हें भेजा नोटिस
पंचकूला नगर निगम कमिश्नर ने पैंतीस स्टाफ को करीब दस मिनट लेट होने पर नोटिस भेजा है। इनमें सेक्शन ऑफिसर अरविंद नेहरा, सुपरिंटेंडेंट आरएस सूद, एमई मनदेव सिंह, एमई मुनेश्वर भारद्वाज, एमई राजेंदर रोहिला, एमई एमपी शर्मा, जेई राजेश चौहान, जेई राम लाल, जेई काशी राम, जेई सुरिंदर, जेई केएल नंदवानी, जेई सुभाष, पटवारी मान सिंह, पटवारी सुरजीत कुमार, एचएमडी देवेंदर, एडीएम धरमपाल, असिस्टेंट जसपाल गिल, असिसटेंट बिजेंदर सिंह, स्टेनो सुमित गर्ग, डीईओ गुरविंदर, डीईओ तरसेम, स्टेनो जगदीप, स्टेनो हरबंस सिंह, सुरपरवाइजर लाभ सिंह, ओएम ओमप्रकाश शर्मा, चपरासी मंगल सिंह, कमलेश, विजय, राजकुमार, विजय कुमार, जरनैल सिंह डीईओ, ऑडिटर एमएस भंगारी शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या कहना है कमिश्नर राजेश जोगपाल का
पंचकूला नगर निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि दफ्तर लेट आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती बरती जाएगी। कार्यालय समय से देरी से पहुंचने वाले करीब पैंतीस स्टाफ सदस्यों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसका जवाब तीन दिन के भीतर उन्हें देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें