धान के अवशेष के निदान का समाधान करे सरकार : मंच
बरवाला। महाराणा प्रताप जागृति मंच जिला पंचकूला की मीटिंग मंच के महासचिव कुशलपाल राणा की अध्यक्षता में बरवाला में हुई। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष कृष्ण पाल राणा ने एक प्रेेस बयान जारी कर बताया कि मीटिंग में धान के अवशेष जलाने पर लगाए प्रतिबंध पर चर्चा की गई। इस दौरान मंच ने यह निर्णय लिया कि सरकार को या तो धान की फसल के अवशेषों को खेत में नष्ट करने की आधुनिक मशीनरी उपलब्ध कराई जाए या फिर किसानों को धान अवशेषों को किसी औद्योगिक इकाई में प्रयोग कर इस समस्या का स्थायी निदान कराया जाए। क्योंकि एक किसान को प्रति एकड़ धान की फसल पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जिसके कारण किसान के पास इनको जलाने के अलावा और कोई चारा नहीं है। वैसे भी किसानों की दिन प्रतिदिन आर्थिक हालत नाजुक होती जा रही है। अगर किसान खुशहाल है तो देश खुशहाल होगा। मंच ने सरकार से किसानों की इस गंभीर समस्या का स्थायी निदान करने की मांग की है। इस अवसर पर मंच के उप प्रधान संजीव राणा सुल्तानपुर, रविंद्र मौली, वाइस प्रधान चंद्रपाल राणा, भंभूल सिंह, प्रेस प्रवक्ता पवन राणा खटौली मौजूद थे।