फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिव जसबीर ने कहा मांग नहीं पूरी हुई 24 सितंबर को आंदोलन की रणनीती होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे : गुरमीत
विज्ञापन

पंचकूला। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा किए समझौते को लागू न किए जाने को लेकर रोष जताया है। एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह व जिला सचिव जसबीर और कृष्ण ने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन के लिए 24 सितंबर को कर्मचारी भवन रोहतक में एसोसिएशन की राज्य प्रधान ओमपति काद्यान की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें नवनिर्वाचित 21 सदस्यीय राज्य कमेटी, सभी जिलों के प्रधान एवं सचिव अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। पंचकूला जिला प्रधान ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन लिए सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फोगाट विशेष तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें