फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति।

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता हासिल की: प्रदीप चौधरी
विज्ञापन

कालका। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार ने चुनाव में जनता को बरगला कर झूठे वादे कर सत्ता हथियाई। जबकि जनता मूलभूत सुविधा के लिए तरस रही है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के पंचकूला जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कही। वह 25 सितंबर की भिवानी रैली का कालका में न्योता देने पहुंचे थे। चौधरी ने कहा कि लोगों मे रैली को लेकर भारी उत्साह है। इस दौरान कालका में आयोजित मीटिंग में कालका प्रधान सुशील गर्ग, प्रेस प्रवक्ता एसपी अरोड़ा, उजाला बक्शी, पूर्व पार्षद गुरविंदर चौधरी, गौतम भारद्वाज, सरपंच रमेश डोरा, प्रवीण कुमार, सिद्धांत, कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें