फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों की चपेट में आने से स्कूटर चालक जख्मी, पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों की चपेट में आने से स्कूटर चालक जख्मी, पीजीआई में उपचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-11 में सड़कों पर बने गड्ढों की चपेट में आने से सेक्टर-15 निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार गर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गड्ढों के बीच गुजरते हुए अचानक स्कूटर फिसलने की वह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। उनके पुत्र अरुण ने बताया कि सेक्टर-21 से उनके पिता स्कूटर से सेक्टर-15 अपने घर के लिए लौट रहे थे। इस दौरान सेक्टर-11 के पास यह हादसा हुआ। इससे वह जख्मी होकर गिर गए। कृष्ण कुमार गर्ग के सिर पर काफी चोटें आईं हैं। गर्ग अभी बेहोशी की हालत में हैं। पुत्र अरुण ने बताया कि पंचकूला में गड्ढों की वजह से पहले भी हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें