फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के सामने पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जगह पर रेहड़ी फड़ी वालों का अवैध कब्जा, सरकार व प्रशासन बना मूक दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर अतिक्रमण, बसों के खड़े होने की नहीं जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
बरवाला में सरकार व प्रशासन ने पिछले दिनों नया बस स्टैंड बनाकर बस स्टैंड की सुविधा तो दे दी। लेकिन बस स्टैंड के सामने पीडब्ल्यूडी विभाग की खाली पड़ी जगह व बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर बस स्टैंड की दीवार के साथ-साथ सड़क पर ही रेहड़ी फड़ी वालों की ओर से अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस समस्या के चलते बस स्टैंड पर सरकारी बसों व प्राइवेट वाहनों के खड़े होने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते वाहन सड़कों पर ही खड़े होकर सवारी भरने को मजबूर हैं। इस समस्या से सड़कों पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। इस समस्या की ओर न तो सरकार का कोई नुमाइंदा और न ही जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है। उल्लेखनीय यह है कि पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बल के साथ इन रेहड़ी फड़ी वालों को यहां से हटा दिया था। लेकिन जब-जब भी प्रशासन व विभाग ने इन रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया तो मौजूदा सरकार के नेता वोटों के चक्कर में प्रशासन पर राजनीतिक दबाव डलवाकर फिर रेहड़ी फड़ियों को सजा देते हैं। राजनीतिक दबाव के कारण विभाग भी पूरी तरह लाचार हैं। उनके अधिकारी भी इस तरह के अतिक्रमण को हटाने में अपनी रुचि न दिखाकर मायूस हो जाते हैं। कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को न तो किराया देने की चिंता है और न ही किसी भी अधिकारी का डर है। जिससे इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कस्बे व क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार व प्रशासन को इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देकर पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जगह व बस स्टैंड के साथ सड़कों से अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को तुरंत हटाना चाहिए। ताकि सड़कों पर बनी जाम की समस्या से निजात मिल सके ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें