फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाने की मुहिम को जन आंदोलन बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदारों के लिए शौचालय न मिले तो मालिकों को लगाएं जुर्माना: मेयर
विज्ञापन

पंचकूला।
एडीसी राजेश जोगपाल ने कहा कि पंचकूला शहरी क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए सभी नागरिक अपना रचनात्मक सहयोग करें, ताकि इसे एक जन आंदोलन बनाया जा सके। कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं होता, जब तक आम नागरिक का पूर्ण सहयोग न हो। इस मौके पर नगर निगम की मेयर उपेंद्रकौर आहलुवालिया ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों ने अपने मकानों में किराएदार रखे हैं और शौचालय का निर्माण नहीं करवाया। ऐसे लोगों को नोटिस देकर उन पर जुर्माना भी लगाया जाए।
विज्ञापन

जोगपाल मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में शहरी क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, एसडीएम पंचकूला एवं संयुक्त आयुक्त नगर निगम पंकज सेतिया, पार्षद सुरजीत कौर, सलीम खान, सोमनाथ व पार्षद रविकांत स्वामी सहित विभिन्न सेक्टरों के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एवं प्रतिनिधि, प्लानिंग अधिकारी देवेंद्र सांगवान सहित भारत स्वच्छ मिशन के जेई एवं नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। एडीसी ने बताया कि पंचकूला को ओडीएफ के लिए 24 टीमें बनाई गईं है, जिन्होंने सर्वें कर जगहों की पहचान की है। अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवहन अधिकारियों से मिलकर सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड के शौचालय को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें