फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्र्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च तो डेरा समर्थकों ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा मामला
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों का फ्लैग तो डेरा समर्थकों का पैदल मार्च
पंचकूला के सेक्टर-23 में सुबह से इकट्ठा हो चुके हैं 10 हजार से अधिक डेरा समर्थक
माता मनसा देवी मंदिर में भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अनुयायी
शहर में पुलिस का पहरा हुआ और सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के साध्वी मामले में 25 अगस्त को फैसले की तारीख नजदीक आते ही शहर में डेरा समर्थकों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने जहां फ्लैग मार्च किया तो दूसरी तरफ हजारों डेरा समर्थक पंचकूला की अलग अलग जगहों पहुंचने लगे हैं। इनमें सर्वाधिक डेरा समर्थक सेक्टर-23 के नाम चर्चा केंद्र पर पहुंचे और खुद के ठहरने और खान पान की तैयारियों का जायजा लिया। नामचर्चा घर के आसपास से बाहरी क्षेत्र में पंचकूला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बलों का पहरा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेक्टर-23 के नाम चर्चा केंद्र तक 10000 से अधिक डेरा समर्थक पहुंच चुके हैं। इनमें महिलाओं और बुजुर्ग के साथ साथ युवाओं की संख्या भी काफी है। पिछले 24 घंटे में पंचकूला में दाखिल होने वाले समर्थकों में सर्वाधिक पंजाब से हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक हैं।

भनक लगते ही सुरक्षा हुई कड़ी
सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि डेरा समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है, उन्होंने मुस्तैदी और भी बढ़ा दी। सेक्टर-23 के नाम चर्चा पर सुबह से ही ऑटो, टू व्हीलर और कार में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सेक्टर-23 को जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखा है। यहां पर डेरा समर्थकों के बैग की भी जांच की गई।
विज्ञापन


कोर्ट तक आने वाले सभी रास्ते बंद
25 अगस्त को डेरा प्रमुख की पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में पेशी के मद्देनजर सभी रास्तों को करीब 12 बजे से ही बंद कर दिया गया। रेड बिशप सहित आसपास के तमाम इलाकों में पुलिस ने मुस्तैदी बढ़ा दी है, ताकि कोई परिंदा भी पर न मार सके।
--------------
रिहर्सल, नाकों से लौटाया गया वाहनों को
सेक्टर-दो में पुलिस नाका लगाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस वजह से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के पहले ही रोक दिया गया था। सेक्टर-दो में इस तरह के दर्जनों वाहनों को लौटाया गया, जिसमें स्कूली बच्चे, बीमार और बुजुर्ग भी साथ रहे।
----------------
मनसा देवी भी पहुंचे समर्थक
सुबह से ही माता मनसा देवी के मंदिर में भी समर्थकों के पहुंचने की शुरुआत हो गई। दोपहर बाद तक उनकी संख्या सैकड़ों में हुई जो बाद में एक हजार से भी अधिक तक पहुंच गई। हालांकि मंदिर में पहुंचने वालों को रोका नहीं गया, फिर भी कुछ समर्थकों को वहां से वापस भेजा गया, जिन्होंने बस, ऑटो सहित अन्य वाहनों के जरिये दूसरे गंतव्य की ओर से रुख किया। वहां लंगर के लिए भी संगत पहुंची। धार्मिक स्थल होने की वजह से किसी को भी वहां पहुंचने से मना नहीं किया गया, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार इतनी भारी तादाद में लोग किन वजहों से पंचकूला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------
समर्थकों के बैग्स की हुई सघन जांच
सुरक्षा बलों ने सुबह से शहर के अलग अलग सेक्टरों में फ्लैग मार्च किया ताकि किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। महिला समर्थकों की संख्या भी काफी अधिक रही, जिनकी सुरक्षा जांच में महिला पुलिस और सुरक्षा बल जुटी रही। किसी भी संदिग्ध वस्तु को साथ न ले जा सके, इस लिहाज से बैग की सघनता से जांच की गई जबकि काफी मिन्नत के बाद छाते ले जाने की छूट दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें