बीए फर्स्ट में के विद्यार्थियों को बताए नियम
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में मौजूदा सत्र में प्रवेश पाने वाले बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की असेंबली कराई गई। कालेज प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने कालेज में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान विभाग प्रमुखों से उनका परिचय कराया गया। डॉ. मनीषा खन्ना ने विद्यार्थियों को कालेज के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में हर तरह से अनुशासन बनाकर शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने को कहा। एनसीसी इंचार्ज ने एनसीसी बारे जानकारी दी। अंजना ने वुमन सेल, डॉ. कुलदीप कुमार ने स्पोर्ट्स बारे बताया। प्रो. सुशील कुमार ने स्कॉलरशिप योजना के बारे विद्यार्थियों को बताया। डॉ. वीपी सिंह ने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सेल की जानकारी दी।