मलेरिया के दो नए केस
पंचकूला। शहरी क्षेत्र से मलेरिया की दो मरीजों में पुष्टि हुई है। एक पंचकूला सेक्टर 9 और दूसरा सेक्टर 18 का है। स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग ने जहां से मलेरिया के लारवा मिले हैं, वहां पर स्प्रे कराई गई। जिले में मलेरिया का आंकड़ा 85 पहुंच चुका है। वहीं शहरी क्षेत्र में अबतक दस मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ओल्ड पंचकूला से 18 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिला सचिवालय सभागार में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने कहा कि नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग आपसी तालमेल बना कर संभावित स्थानों पर स्प्रे करवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।