फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीम विंडो पर दी फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों की शिकायत,तब कहीं जागा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी स्कूलों की शिकायत सीएम विंडो पहुंची तो जागा शिक्षा विभाग
विज्ञापन

नोटिस जारी कर तीन दिन में पांच शैक्षिक संस्थाओं से मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
शहर में अवैध रूप से चल रहे करीब आधा दर्जन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने लेटर जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि शहर में कई वर्षों से ऐसे स्कूल चल रहे हैं जो कि न तो किसी बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं और न ही विद्यालय को चलाने से संबधित कोई भी मान्यता या अनुमति संबधित दस्तावेज जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी कार्यालय में जमा हैं। शिकायतकर्ता अमरदीप जिला सचिव शिक्षा सहयोग संगठन हरियाणा और विक्रमजीत सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर शहर में अवैध रूप से चल रहे शिक्षण संस्थानों पर सवालिया निशान उठाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अमरदीप ने बताया कि शहर में ऐसे दर्जनों विद्यालय हैं जो फर्जी तरीके से चल रहे हैं। शिक्षा विभाग के नियमों को दरकिनार कर इन विद्यालयों के ने अपने की कायदे बनाए हुए हैं। कई स्कूल तो किराए की कोठियों में चल रहे हैं। वहीं कई में कोई भी प्रेक्टिकल संबधित उपकरण नहीं हैं। ऐसे स्कूल अपने फायदे के लिए बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
प्ले वे स्कूलों में पढ़ाए जा रहे हैं आठवीं तक के बच्चे
अमरदीप ने बताया कि कुछ स्कूलों ने अपने नाम में प्ले वे स्कूल लिखा है। लेकिन स्कूल में आठवीं और उससे उच्च कक्षाएं लग रही हैं। अमरदीप ने बताया कि ऐसे स्कूल बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ कर अभिभावकों और सरकार को चपत लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दी तो इन मांगा जवाब
अमरदीप ने बताया कि उन्होंने मई में सीएम विंडो पर शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए बीईईओ ने ब्रह्मर्षि विद्या मंदिर हिमशिखा पिंजौर, लिटिल फ्लावर स्मार्ट स्कूल रामपुर सियूडी, शिवालिक पब्लिक स्कूल बसंत विहार कालका, शिव कोचिंग सेंटर गांव खडकुआ, दि एजूकेशन ट्री स्कूल व्हाइट हाउस के पीछे पिंजौर को आदेश जारी करते हुए विद्यालय संचालन संबधित दस्तावेज स्पष्टीकरण सहित 3 दिन में कार्यालय में पेश करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें