रायपुररानी में थाना प्रभारी ने ली क्लास
रायपुररानी। प्रदेश पुलिस विभाग के लॉ एंड आर्डर एडीजीपी के निर्देशानुसार रायपुररानी थाने के तहत पड़ने वाले सभी 9 पेट्रोल पंप संचालकों के साथ मीटिंग कर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। थाना एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी संचालकों को निर्देश देने के बाद पेट्रोल पंप के करिंदे बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दे रहे हैं। इस बारे में उन्होंने संचालकों से बातचीत भी की।