फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क ठप होने से हजारों उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

बीएसएनएल की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
आए दिन मोरनी में ठप रहने वाली भारत संचार निगम लिमिटेड की मोबाइल सेवाओं से हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना किसी कारण के बंद हो रही निगम की सेवाओं से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं निगम की मोबाइल नेटवर्क सेवाएं ठप होने से इंटरनेट सेवाएं बंद लगभग बंद हो गई हैं। इस कारण कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। दूर दराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों के साथ प्राइवेट ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को भी इस समस्या से दो चार होना पड़ता है। बता दें कि रविवार को दोपहर मोरनी रायपुररानी मार्ग पर सड़क मार्ग पर मरम्मत के काम के कारण टूटे तार से ठप सेवाएं सोमवार शाम तक बंद रही। जिससे कई सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इसके अलावा बीएसएनएल उपभोक्ताओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोरनी में भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या अन्य कंपनियों के मुकाबले हजारों की संख्या में अधिक है। फिर भी निगम मोरनी में अपनी लचर सेवाएं सुधारने में खास रुचि नहीं दिखा रहा है।

यह है समस्या का कारण
मोरनी क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाओं के ठप होने का मुख्य कारण रायपुररानी से मोरनी टावर तक बिछाईं तारें है। ये तारें जमीन के अंदर ना दबाकर सड़क पर ही डाली हुई हैं। जिससे वाहनों के निकलने व सड़क पर चलने वाले मरम्म्त के काम के कारण ये अक्सर टूट जाती हैं। निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए तारों को जमीन के नीचे सुरक्षित तरह से दबाने चाहिए। ताकि लोगों में कंपनी की बिगड़ती छवि को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल से सीखें अधिकारी
परेशान उपभोक्ताओं का आरोप है कि मोरनी के साथ लगते हिमाचल में दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में लगे टावरों से मोबाइल नेटवर्क एक मिनट के लिए भी गायब नहीं होता है। अगर यहां सड़क पर तार दबाने को लेकर कोई समस्या होती है तो तारों को सड़कों के किनारों पर पाइपों को लगाकर टावरों तक पहुंचाया जाता है। इन पाइपों को मजबूती के साथ सड़कों के किनारों पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें