फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन मामले में थार की तलाश शुरू
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस, मामला दर्ज
सेक्टर-8/9 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर थार की टक्कर से पलटी थी आई-20
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-8/9 के लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार को देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से पलटी आई-20 कार के मामले में पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि हिट एंड रन मामले में अभी तक पुलिस को थार का सुराग नहीं मिला है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान जल्द की जा सके। घटना में आई-20 में सवार एक युवक-युवती को मामूली चोटें आई थीं। जिन्हें इलाज के बाद सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शुक्रवार को सेक्टर-सात से सेक्टर-12 निवासी नरेंद्र और एक युवती आई-20 कार में आ रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-पांच से आ रही तेज रफ्तार थार ने आई-20 को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी वहीं पलट गई। आई-20 में सवार दोनों युवक युवती को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कार हटाने के लिए मौके पर क्रेन नहीं पहुंची, नतीजतन बाद में कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों की मदद से उसे सीधा किया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहनों पर नहीं कसा शिकंजा
रात के वक्त पंचकूला की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर होता है। लेकिन ओवरस्पीड वाहनों की वजह से रात में हादसे की आशंका बढ़ जाती है। रात के वक्त लगने वाले नाकों पर ड्रंकन ड्राइविंग के चालान तो किए जाते हैं, लेकिन ओवरस्पीड पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के इंटरसेप्टर की कमी से भी अक्सर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती नहीं हो पा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से थार चालक को पकड़ने के प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद थार, सेक्टर-आठ की तरफ चली गई। लेकिन कार में सवार युवक-युवती चोटिल थे, इसलिए उनका पीछा नहीं किया जा सका। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।
विज्ञापन


कोट
आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सुराग नहीं मिल सका है। सीसीटीवी फुटेेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार की पहचान हो सके। कार हरियाणा नंबर की है, जिसकी पहचान की जा रही है।
-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-पांच थाना, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें