बैठक में कहा, पोल्ट्री फार्म संचालक करें नियमों का पालन
बरवाला। मार्केट कमेटी कार्यालय बरवाला में एसडीएम पंचकूला पंकज सेतिया ने बरवाला और रायपुररानी के पोल्ट्री फार्म संचालकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी पोल्ट्री फार्म संचालक अपने पोल्ट्री फार्मों में साफ सफाई का ध्यान रखें। ताकि मक्खियों पर रोक लगाई जा सके। सभी पोल्ट्री फार्म संचालक प्रशासन के नियमों का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान उन्होंने श्री गोबिंद गोशाला सेवा समिति रिहौड़ का दौरा किया। एसडीएम पंचकूला सोमवार को सभी मंडी आढ़तियों के साथ होने वाली मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पंचकूला राजबीर खुंडिया, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन बल सिंह राणा, उप प्रधान देवी चंद, पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंगला सहित अन्य पोल्ट्री फार्म संचालक व आढ़ती मौजूद थे।