नैना देवी मंदिर में जागरण रविवार को
कालका। शिवालिक की पहाड़ियों में विराजमान माता नैना देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति सावन माह में आयोजित होने वाला मेला आयोजित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को आठ बजे मां भगवती का जागरण होगा और सोमवार को हवन के बाद मां भगवती की आरती होगी। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।