फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से गिरकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


चौथी मंजिल से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
रेलिंग के पास देख माता पिता दौड़े बच्चे को बचाने, लेकिन छीन ले गई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अपने माता पिता के सामने खेल रहे एक चार वर्षीय बच्चे की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

अभयपुर के एक मकान में चार वर्षीय शिवम अपने माता पिता के सामने चौथी मंजिल पर खेल रहा था। सुहाना मौसम देख शाम के वक्त तीनों छत पर थे। इसी दौरान खेलते हुए बच्चा रेलिंग तक जा पहुंचा। बच्चे को रेलिंग की तरफ जाता देख उसके मम्मी और पापा दोनों उसके पीछे भागे। लेकिन उनके पहुंचने तक बच्चा रेलिंग को पार करते हुए चौथी मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिरा। सड़क पर टाइलें लगी होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। नंबरदार जसवंत सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब सात बजे की है। खेलते हुए बच्चा रेलिंग से नीचे गिर गया। जिसकी बाद में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। जबकि बच्चे का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें