फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार,डेढ साल बाद चुनावों में दिखाएगी अपनी ताकत: प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी सरकार से लोग हताश और परेशान : चौधरी
विज्ञापन

पिंजौर। बीजेपी सरकार फैसलों से लोग हताश और परेशान हैं। मौजूदा सरकार को सबक सिखाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं। जिसके लिए अब डेढ़ साल का समय ही शेष है। बीजेपी के शासन में किसान, गरीब और खासकर युवा वर्ग दुखी है। युवाओं का भविष्य अंधकारमय है, क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। यह बात पिंजौर दून क्षेत्र के दर्जनों गांवों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं इनेलो जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कही। प्रदीप चौधरी ने कहा कि वैसे तो सरकार ने सरपंचों, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंचों को जो मानदेय तय किया है, उसे ही देने में सरकार आनाकानी करती है। सरकार सरपंचों, जिला परिषद्, ब्लॉक समिति, पंचों को ज्यादा से ज्यादा प्रति माह मानदेय देने का काम करे ताकि जनहित के कार्यों के लिए जेबों से खर्च न करना पडे़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें