युवाओं को डिजिटल इमेेज प्रोसेसिंग, रिमोट सेंसिंग, सेंसर, इंटरनेट कांसेप्ट, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम और कंप्यूटर हार्डवेयर की पढ़ाई का आईटीआई में मौका मिलेगा। 2017-18 के शैक्षणिक सत्र से शुरू हो रहे जियो इंफॉमेर्टिक्स असिस्टेंट (जीआईएस) कोर्स में वीरवार तक ऑनलाइन दाखिले लिए जाएंगे।
सेक्टर-14 स्थित आईटीआई की प्रिंसिपल पूनम सांगवान ने बताया कि जीआईएस कोर्स की अवधि एक वर्ष है, जिसमें 26 स्टूडेंट्स का दाखिला होगा। इस कोर्स में दाखिले के लिए गणित या भौतिकी के साथ पास होना अनिवार्य है। दाखिले के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रिंसिपल ने बताया कि कोर्स की शुरुआत पहली बार हो रही है और इसे पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार भी पर्याप्त संभावनाएं होंगी। अन्य ट्रेड में भी दाखिले वीरवार तक लिए जाएंगे। लड़कियों के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है, जबकि सामान्य वर्ग के लड़कों के लिए 100 व एससी कैटेगरी के लड़कों के लिए 50 रुपये फीस रखी गई है।