रक्तदान शिविर में 109 यूनिट रक्त एकत्रित
पिंजौर। पिंजौर के रायतन क्षेत्र में शनिवार को स्वर्गीय सुरजीत कौर की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कालका विधायक लतिका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। रायतन क्षेत्र में यह दूसरा रक्तदान शिविर था, जिसका उद्घाटन लतिका शर्मा ने किया क्षेत्र के युवाओं ने इसमें बढ़कर भाग लिया और 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजक योगराज, काकू दमदमा, प्रदीप दमदमा, पवन काका, सुखदेव सिंह, टिब्बी बक्शीवाला, कृष्ण कुमार, लाला बिल्लच पैहर, हैप्पीनरेणू वाला थे। सेक्टर-6 पंचकूला के डॉक्टरों की टीम ने रक्त एकत्रित किया। बख्शीवाला के सरपंच हरदेव सिंह ने 15वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान कैंप में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।