फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनिशियन एसोसिएशन की ओर से 17 से 23 जुलाई तक लैब वीक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
यवनिका पार्क में हेल्थ चेकअप कैंप आज सुबह पांच बजे से
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा राज्य प्रयोगशाला तकनीशियन एसोसिएशन की ओर से मेडिकल लैब वीक मनाया जाएगा। 17 से 23 जुलाई तक आयोजित वीक में लोगों के लिए फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी रमेश कुमार ने बताया कि लैब वीक के पहले दिन 17 जुलाई को सुबह पांच से सात बजे तक पंचकूला के यवनिका पार्क में फ्री में खाली पेट ब्लड और शूगर का टेस्ट किया जाएगा। वहीं 18 जुलाई को शाम पांच बजे पंचकूला के सेक्टर पांच के यवनिका पार्क में शाम पांच से छह बजे तक मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से मिलकर एसोसिएशन की ओर से रैली निकाली जाएगी। जबकि 19 जुलाई को सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया जाएगा। 20 जुलाई को प्रयोगशाला में तैनात लैब कर्मियों को प्रयोगशाला की साफ सफाई जानकारी दी जाएगी। वहीं 21 जुलाई को सुबह पांच से सात बजे तक हेपेटाइटिस बी के ब्लड सैंपल कलैक्ट कर टेस्ट किए जाएंगे। 22 जुलाई को प्रयोगशाला की तकनीकी और बेहतर करने के लिए सेमिनार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें