फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव टोडा की सड़क गड्ढों में तबदील, बरसात में हो रहा है जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने से पहले गंदे हो जाते हैं बच्चों के कपड़े
विज्ञापन

टोडा गांव जाने वाले लिंक मार्ग पर नहीं विभाग का ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
टोडा गांव को जाने वाले लिंक मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। बरसात में जलभराव की समस्या से किसानों और स्कूल के बच्चों को जूझना पड़ रहा है। यह सड़क श्मशानघाट के पास से धंस गई है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों तथा स्कूल में पढ़ने आने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सरपंच अनीता रानी, सुरेश वर्मा, रामकुमार, लाल सिंह व अन्य ने बताया कि श्मशानघाट के पास सड़क धंसने से काफी जलभराव हो गया है। ग्रामीणों ने इस सड़क की मरम्मत कराने के बारे में कई बार पीडब्ल्यूडी को अवगत कराया। लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान देना उचित नहीं समझा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव ककराली, खानपुर, जासपुर, बहबलपुर, गोलपुरा सहित कई गांवों के ग्रामीणों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, जिनको इस सड़क पर भरे गंदे पानी से विद्यालय जाना पड़ता है। स्कूल पहुंचते-पहुंचते बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों विभाग व स्थानीय विधायक लतिका शर्मा से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें