फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र शरारती तत्वों को दे करारा जवाब
विज्ञापन

कालका। मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन की महिला युवा विंग की प्रधान ज्योति शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर मानवाधिकार आल इंडिया के आर्गनाइजर ओपी बल्ली, हिमाचल मानवाधिकार के प्रभारी राजेंद्र भाटिया, एडवोकेट दीपक मंगवाना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। आर्गनाइजर ओपी बल्ली ने बैठक में कहा कि बड़ी शर्मनाक और दर्दनाक घटना हमारे पावन स्थल भगवान शिव की नगरी अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहें भक्तों के साथ हुई। इस हादसे में कई यात्री मारे गए। और अनेक जख्मी हुए। कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना हुई। सीमा पर आए दिन गोली बारी की अनेकों घटनाएं हो रही है। केंद्र सरकार को ऐसे शरारती तत्वों को मुंह तोड़ और करारा जवाब देना चाहिए। वहीं महिला प्रधान ज्योति शर्मा ने कहा कि दुश्मन चाहे जितने भी रास्ते रोकने की कोशिश करें। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु न रुकेंगे न डरेंगे। बैठक में उपस्थित लोगों में मानवाधिकार युवा प्रधान सितार चंद, अमित शर्मा, राजिंद्र कुमार, विपुल सिंहमार, शारदा शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें