फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा

Thu, 08 Oct 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने विभिन्न विभागों में नौकरी का पिटारा खोलने के बाद अब प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। दिवाली से पहले ही यूटी सचिवालय में कार्यरत 15 असिस्टेंट और सुपरिटेंडेंट की प्रमोशन दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार प्रशासन ने कई साल बाद इतने लोगों को प्रमोशन दिया है। सितंबर के अंत में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) ने प्रमोशन को मंजूरी दी थी। यूटी प्रशासन की ओर से जारी सूची में सुपरिटेंडेंट कैडर के राकेश चंद ठाकुर को ग्रेड-1 में प्रमोट कर दिया है।

उधर सीनियर असिस्टेंट से सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2 में प्रमोट होने वालों में अशोक कुमार चावला, नीलम कुमारी, जय करण, नरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह शामिल हैं। जूनियर असिस्टेंट से सीनियर असिस्टेंट पद पर प्रमोट होने वालों में बलविंदर सिंह, संजीव कुमार, सुशील कौशिक, नीलम कालिया, हरमिंदर कौर, भोपाल गिरी और गुरविंदर कौर शामिल हैं।
विज्ञापन


क्लर्क रीटा रानी और एकता भट्टी को भी सीनियर असिस्टेंट पद पर प्रमोट किया गया है। सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन अक्तूबर अंत तक भी क्लर्क के खाली पदों पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी बुलानी की तैयारी कर रहा है। प्रशासन ने सभी विभागों से वरिष्ठता सूची मांगी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें