फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं को युवा मंडल बनाने के लिए किया प्रेरित।

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा मंडल बनाने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

बरवाला। नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा समन्वयक डॉ. जीएस बाजवा की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय टीम ने पंचकूला के तहत पड़ने वाले रायपुररानी खंड के गांवों में पांच दिन तक दौरा किया और युवाओं को युवा मंडल बनाने के लिए जागरूक किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डॉ. जीएस बाजवा ने बताया कि इस दौरे के दौरान युवाओं से संपर्क किया गया व उन्हें युवा मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा दौरे के दौरान नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम, आधार कार्ड तथा गांव स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें